जब भी हम प्रोटीन का जिक्र करते हैं, तो हमारा ध्यान अंडा, मछली, चिकन, टोफू, योगर्ट, बींस, बटर, दूध आदि पर ही जाता है। हम लोग अक्सर फल और सब्जियों को नजरअंदाज कर देते हैं। हमारा मानना होता है कि फल एवं सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है। लेकिन कुछ फल और सब्जियाँ ऐसी भी है, जिनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही फल और सब्जियों के बारे में-
- कीवी:
कीवी में काफी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। कीवी में दो ग्राम प्रति कप प्रोटीन मिलता है। कीवी विटामिन सी व के का मुख्य स्रोत है। कीवी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यह एक बहुत ही उमस फल है जिससे पाचन तंत्र भी अच्छा होता है।
- केला:
अधिकतर बॉडीबिल्डर लोग केले का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते है और बच्चों को भी केले का सेवन करवाना उम्दा माना जाता है। केले में 1.3 ग्राम प्रति कप प्रोटीन पाया जाता है। केले में पर्याप्त मात्रा में फैट्स, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं। केले को एनरजेटिक ड्रिंक भी माना जाता है।
- चकोतरा:
चकोतरा भी प्रोटीन का ही स्रोत है। इस फल के रस भरे हिस्सो के साथ-साथ इसके सफ़ेद बीजों में भी काफ़ी पोषक तत्व मौजूद होते है। इसमें विटामिन सी व फाइबर भी पाया जाता है। यह वजन कम करने में भी काफ़ी सहायक होता है। इसका सेवन करने के बाद भूख भी कम लगती है।
- अमरूद:
सभी फल के मुकाबले अमरूद में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अमरूद ने 4 ग्राम प्रति कप प्रोटीन पाया जाता है। इसमें 4 गुना ज्यादा विटामिन सी,विटामिन ए, मैग्नेशियम, आयरन और एन्टी ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भी शामिल होते है। पाचन तंत्र के लिया यह एक अच्छा फल है।
- पालक:
पालक को शहर में कम पसन्द किया जाता है। लेकिन गाँव में और छोटे शहरों में आज भी पालक की सब्जी पकाई जाती है। पालक में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।100 ग्राम पालक में 2.9 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही पालक में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
- लीमा बीन:
एक कप लीमा बीन में करीबन 11.6ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह एक तरह की फली होती है जिसमे बीज़ होते है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर के साथ अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी उपस्थित होता है।
- ब्रोकली:
ब्रोकली के सेवन से आपके शरीर मे कभी भी प्रोटीन की कमी नही हो सकती है। इसमें फाइबर, आयरन, कार्ब्स, विटामिन ए व सी पाया जाता है। ये बेहद ही पौष्टिक सब्जी है। इससे वजन कम करने में भी सहयता मिलती है।
- बोक चोय:
इसको चाइनीज कैबेज के नाम से भी जाना जाता है। सत्तर ग्राम बोक चाय में एक ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें फोलेट, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नींज, आयरन, विटामिन ए, सी और के पाया जाता है। आप बोक चोय को सूप व स्प्रंगि रोल आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी फलों, सब्जियों को आप अंडे और मांस के बदले खा सकते हैं। इनसे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा , ये प्रोटीन के बहुत ही उम्दा स्त्रोत हैं साथ ही सेहत उम्दा रहेगी।