इस समय कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल सकता और जिम और फिटनेस क्लब तो पूर्ण रूप से इस समय बंद हैं। लोग अपनी फिटनेस को लेकर इस बहुत परेशान हो रहे हैं। लेकिन आप घर पर रहकर बिना जिम के भी फिट रह सकते हैं। तो क्या आप जानना चाहते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। चलिए देखते हैं घर पर रहकर बिना जिम के कैसे रहें फिट।
- संतुलित आहार:
हालाँकि अभी सभी घर में तो अच्छा-अच्छा खाने की आदत हो गई होगी। लेकिन अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको अपने खाने के लिए कुछ नियम बनाना होंगे। ऐसा नहीं की दिन भर खा रहे हैं और जो मिल जाये वो खाते जा रहे हैं। तो आप अपने खाने के ऐसे नियम बनाये:
- सुबह उठकर 2 गिलास गुनगुना या साधारण पानी पिएं।
- इसके बाद 2 अंडे का सफ़ेद भाग या एक सेबफल खाएँ।
- इसके 30 मिनिट बाद आप योग या कोई भी व्यायाम करें एवं व्यायाम की अवधि कम से कम एक घंटे की रखें।
- व्यायाम के बाद आप जूस या अंकुरित अनाज या प्रोटीन लें जिससे शरीर में उर्जा बनी रहे।
- दोपहर का खाना 12 से 1 बजे के बीच खा लें एवं दोपहर के खाने में आप दाल, रोटी, दही, सब्जी और सलाद खाएँ।
- अगर खाने के एक दो घंटे बाद आपको भूख लगती है तो आप जूस या नारियल पानी पिएं।
- शाम को बिना शक्कर की डार्क कॉफ़ी लें लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा है तो कॉफ़ी न पिएं इसकी जगह कुछ हल्का फुल्का जैसे बादाम, अखरोट या फल लें।
- शाम को 7 बजे तक खाना खा लें। शाम के खाने में सलाद और हल्का खाना ही लें। मांसाहारी भोजन एवं चावल जैसे भोजन को शाम के खाने में न खाएँ।
- रात को 10 बजे का सोना का समय निर्धारित करें और सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरुर लें।
ये तो हो गई आपकी खाने की अब बात आती है व्यायाम की। तो घर पर ही आप व्यायाम करके बिना जिम के भी फिट रह सकते हैं उसके लिए आपको करना होंगे कुछ सरल से व्यायाम। आप इन बताये गए व्यायाम में से कोई भी व्यायाम चुन सकते हैं जैसे:
- योग:
- सूर्यनमस्कार
- धनुषासन
- बज्रासन
- शवासन इत्यदि।
- वर्कआउट:
- पुश अप्स-पुल अप्स
- केटल बेल
- जम्पिंग जैक इत्यादि।
- डांस:
- एरोबिक्स
- जुम्बा
- क्लासिकल इत्यादि।
इन सभी में से किसी भी एक को आप व्यायाम के लिए चुन सकते हैं इन सभी के परिणाम बहुत अच्छे और जल्दी देखने को मिलते हैं। तो आप ऐसे दे सकते हैं घर पर ही अपनी फिटनेस पर ध्यान।