रेनबो डाइट का प्रयोग लोक वजन घटाने के लिए करते हैं। लेकिन वजन घटाने के साथ ही साथ रेनबो डाइट के और भी कई फायदे हैं। दुनिया में 70% लोग मोटापे से जुड़ी समस्या से परेशान हैं। इस समस्या का सबसे बड़ा कारण है अनियमित जीवन शैली और उचित आहार न लेना। इसी वजह से लोगों को बढ़ते वजन की समस्या होती है। रेनबो डाइट वजन कम करने में तो सहायक है ही साथ ही इससे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
- क्या है रेनबो डाइट, इसके फायदे और उपयोग:
दुनिया में बहुत सारे प्रकार के फल और सब्जियाँ पाई जाती हैं। जो बहुत से अलग-अलग रंगों की होती हैं। रंग सिर्फ देखने में ही नहीं अपितु खाने में भी पौष्टिक होता है। प्रत्येक रंग के साथ उस फल या सब्जी के पौष्टिक गुण जुड़े हुए होते है। ज्यादातर एक रंग की सब्जियों में एक से ही गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने शरीर को उचित पोषण देना चाहते हैं तो हर रंग की सब्जी और फल अपनी डाइट में उपयोग करें। इन्हीं अलग-अलग रंग के आहार को मेडिकल की भाषा में रेनबो डाइट कहा जाता है।
- रेनबो डाइट का प्रयोग कैसे करें:
प्रत्येक रंग जैसे लाल, पीला, बैंगनी, सफेद, हरा, नारंगी, इन सब रंगों का एक समूह बना लें। रोजाना आप जितने रंगों के भोजन को अपनी डाइट में इस्तेमाल करेंगे आपके लिए उतना बेहतर होगा। आपके शरीर को उतना पोषण मिलेगा। आप कम से कम एक सप्ताह में दो से तीन बार हर रंग का खाना खा सकते हैं। फिर चाहे वह फल हो या सब्जी। मेडिकल विज्ञान में बताया गया है कि हर रंग विटामिन, मिनरल तत्वों से जुड़ा होता है। रेनबो डाइट का इस्तेमाल करने से आपको पर्याप्त पोषण मिलता है।
- रेनबो डाइट में उपयोग होने वाले रंग:
- लाल रंग:
वैसे तो लाल रंग (Red)जिसे खतरे का निशान माना जाता है। लेकिन इस रंग की सब्जी या फल में लाइकोपीन, फाइटोकेमिकल्स (एंथोसायनिन), एंटी इंफ्लामेटरी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है। ये शरीर को इंफैक्शनल व बैक्टीरियल बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। टमाटर, तरबूज, लाल मूली, लाल मिर्च, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, अनार, सेब, दालें, जूस, लाल शिमला मिर्च, रैड मीट, राजमा ये सब लाल रंग में ही आते है।
- हरा रंग:
हरे रंग (Green) वाली सब्जियों या फलों में ज्यादा आयरन और मिनरल होता है। हरे रंग के फल व सब्जियाँ अधिकतर ज्यादा पाई जाती है। ज्यादातर सभी लोग ऐसे होंगे जो हरे रंग के फल और सब्जियों के लाभ के बारे मे जानते होंगे। हरे रंग की सब्जी और फल से एनर्जी प्रोडक्शन, डिटॉक्सिफिकेशन में काफी मदद मिलती है। ब्रोकली, पालक, लेट्यूस, वॉटरक्रेस, कीवी, मटर, पत्ता गोभी, अंगूर और खरबूजा ये सभी हरे रंग की सब्जयों और फलों के अंतर्गत आते है।
- नारंगी रंग:
नारंगी रंग (Orang) की सब्जयों और फलों में विटामिन C काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को अच्छा रखता है। साथ ही इनमें एंटीऑक्सिडेंट, जीएक्सैंथिन, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। इसमें शामिल है संतरा, ऑरेंज, गाजर, खरबूजा, पपीता।
- पीला रंग:
इस रंग के फल व सब्जियाँ व्यक्ति के मष्तिष्क को तेज करने के साथ ही साथ कई बिमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। पीली शिमला मिर्च, पीला कद्दू, अरहर दाल, पीली मूंग दाल, ये सभी पीले रंग की सब्जियों में शामिल है।
- सफ़ेद रंग:
सफ़ेद रंग के फल और सब्जियाँ अन्य खाद्य पदार्थों की तरह रंगीन नहीं होते हैं, लेकिन ये आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखते हैं, जैसे केले, फूलगोभी, प्याज, लहसुन, चावल,मूली कोलेस्ट्रॉल को कम करते है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते है और कैंसर से बचाते है।
- बैंगनी रंग:
इस रंग के सब्जी और फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपका वजन कम करने के साथ-साथ आपको हृदय रोगों एवं मष्तिष्क रोगों से बचाते हैं जैसे पर्पल फूलगोभी, बैगन, जामुन, क्रेनबेरी और आलू बुखारा इस रंग के फलों और सब्जियों में शामिल हैं। स्वस्थ रहने के लिए अगर आप रेनबो डाइट को फॉलो करते हैं तो आप कई बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित कर पाएँगे साथ ही आपके शरीर को सभी पौषक तत्व प्राप्त होंगे।