प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही टॉप मॉडल रही हैं और प्रियंका ने हिंदी और अंग्रेजी कई फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस के चर्चे तो विश्व भर में हैं तो देखते हैं प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भी कैसे खुद को रख रही हैं फिट।
- प्रियंका चोपड़ा पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं और वे भूखे रहने या फिर डाइटिंग में विश्वास नहीं रखती।
- हर घंटे कुछ न कुछ खाती हैं या पीती हैं जैसे जूस, फ्रूट इत्यादि।
- प्रियंका चोपड़ा का डाइट प्लान:
- नाश्ते में 2 अंडे का सफ़ेद वाला हिस्सा या आमलेट या एक गिलास स्किम्ड मिल्क।
- दोपहर के खाने में दो रोटी, दाल, हरी सब्जी और हरा सलाद।
- शाम के नाश्ते में टर्की सैंडविच या फिर अंकुरित अनाज से बना सलाद।
- रात के खाने में ग्रिल्ड चिकिन और इसके साथ सूप या फिर सब्जियों के साथ मछली।
वैसे तो प्रियंका चोपड़ा को चॉकलेट और केक बहुत अधिक पसंद है जो वे अपने चीट डे वाले दिन खाती हैं। और इसे संतुलित करने के लिए वे फिर व्यायाम करती हैं ताकि उनकी फिटनेस पर इसका असर न पड़े। आइये देखते हैं आखिर व्यायाम के प्रति प्रियंका का क्या रुख है।
तो प्रियंका चोपड़ा बहुत अधिक व्यायाम भी नहीं करती हैं वह हल्का वर्कआउट करती हैं एवं साथ ही योग में उनकी दिल्चस्वी अधिक है। और इन्ही के द्वारा वे अपनी फिटनेस को बनाये रखती हैं। वे साधारण वर्कआउट के साथ योग करती हैं जैसे वीरासन, वृक्षासन इत्यादि। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि इससे उनका शरीर फिट रहता है। तो ये थे प्रियंका चोपड़ा के फिटनेस के राज और ऐसे प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भी अपने शरीर को फिट रखती हैं। प्रियंका शुरू से ही अपने खाने के प्रति सचेत रही हैं और वे पानी पीने को विशेष महत्व देती हैं जिससे उनके शरीर में पानी की कमी न हो और स्फूर्ति बनी रहे। वैसे भी पानी पर्याप्त मात्रा में पीने की सलाह सभी देते हैं क्योंकि इससे त्वचा में भी चमक आती है।